फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुस महिला पर फेंके पत्थर, कार के शीशे टूटे

Sun, 06 Aug 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। दोहली गांव में पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने घर पर ईंटें और रोडे फेंके। इसके अलावा वहां खड़ी कार के शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
दोहली गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जुलाई को वह घर पर अकेली थी। उसका पति काम पर गया था। सुबह साढ़े नौ बजे घर के मेन गेट को खोलकर पड़ोसी सुंदरपाल उसकी पत्नी उषा रानी और बेटी ईशा घर में घुस आए। उनके हाथों में डंडे, पत्थर व रोडे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आते ही उस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद वे घर के बाहर अपने पशुओं के बाड़े में से खड़े होकर ईंटें फेंकने लगे। इस दौरान घर में खड़ी कार का पिछला शीशा भी पत्थर लगने से टूट गया। आरोपियों ने उसे व परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान उसने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें