फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एनडीसी पोर्टल की बारे में दी जानकारी

Sun, 06 Aug 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। एनडीसी पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी में खामियों को दुरुस्त करने को लगाए गए ऑब्जेक्शन निपटाने को लेकर नगर निगम कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव ने नगर निगम के सभी मेकर्स, चेकर्स व एडमिन को नो ड्यूज सर्टिफिकेट पोर्टल के संबंध में निदेशालय नवीनतम निर्देशों के बारे में अवगत कराया और एनडीसी पोर्टल के बारे में जानकारी दी।
प्रशिक्षण में निगमायुक्त आयुष सिन्हा, अतिरिक्त निगमायुक्त धीरज कुमार, उप निगमायुक्त अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता हेमंत कुमार समेत कार्य में जुटे नगर निगम के सभी मेकर्स, चेकर्स व एडमिन ने हिस्सा लिया। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने सभी मेकर, चेकर व एडमिन को प्रशिक्षण सत्र में दिए गए निर्देशों को पालन कर पोर्टल पर दर्ज ऑब्जेक्शन का जल्द निपटान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी में खामियों को दुरुस्त करने के लिए निगम प्रशासन तीव्रता से कार्य कर रहा है। अब तक लगभग 40051 प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त की जा चुकी है। एनडीसी पोर्टल पर जो भी ऑब्जेक्शन आ रहे है, उनका तीव्रता से निपटान किया जा रहा है। इस कार्य के लिए निगम के मेकर, चेकर व एडमिन लगे हुए है। नगर निगम का पूरा फोकस इन दिनों प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित ऑब्जेक्शन व त्रुटियां दूर करने में जुटे हैं। प्रशिक्षण सत्र में जेडटीओ अजय वालिया, जेडटीओ सुरेंद्र मलिक, प्रदीप शर्मा, एमई वरुण, एमई लख्मी तेवतिया, सीएसआई हरजीत सिंह समेत सभी एडमिन, मेकर व चेकर ने भाग लिया।
विज्ञापन


दुरुस्त की जा रही प्रॉपर्टी आईडी

नए सर्वे के बाद प्रॉपर्टी आईडी में कई तरह की खामियां सामने आई। किसी की आईडी में फोन नंबर गलत है तो किसी की प्रॉपर्टी का मालिक अन्य व्यक्ति को बना दिया गया। किसी का साइज कम कर दिया गया तो किसी प्रॉपर्टी आईडी को अवैध कॉलोनी में दिखाया गया, जिन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। इसके लिए एनडीसी पोर्टल पर आपत्तियां दर्ज कर की जा रही हैं। इनका निपटान निगम के मेकर, चेकर व एडमिशन के माध्यम से किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें