फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मी गया था मुरादाबाद, पीछे चोरों ने घर के ताले तोड़ हजारों का चुराया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी में चोरों ने रेलवे कर्मी के सूने घर के ताले तोड़ हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय रेल कर्मी अपने पैतृक घर यूपी के मुरादाबाद गया हुआ था। चोरी का पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। कालका रेलवे कॉलोनी निवासी ब्रजेश कुमार ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे कर्मी है। छह सितंबर को वह जरूरी काम से अपने पैतृक घर उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद गया हुआ है। वहां जाने से पहले वह अपने घर को ताला लगाकर गया था। सोमवार शाम को जब वह वापस आया तो उसने देखा कि उसके घर के ताले टूटे हुए है व घर का सारा समान बिखरा पड़ा हुआ है। जब उसने जांच की तो कमरे में लगी हुई एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर, दो जोड़े जूते, किचन से राशन का सामान चोरी था। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई दलसिंह का कहना है कि केस दर्जकर लिया गया है। जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें