वन विभाग के जंगलों से खैर तस्करी नहीं रुक रही है। तस्करों द्वारा दिन रात खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। इसी कड़ी में खैर तस्करों ने छछरौली रेंज की चिकन बीट में खैर के पेड़ों को निशाना बनाया है। गस्त कर रह वनरक्षक व रखवाले जब पेड़ को काटने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो खैर के पेड़ काट रहे तस्कर वनरक्षक व रखवाले को देख मौके से फरार हो गए। कलसिया रेंज फोरेस्ट ऑफिसर समित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तीन खैर तस्करों के खिलाफ खैर के पेड़ चोरी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेंज फोरेस्ट ऑफिसर समित ने प्रताप नगर पुलिस को दी शिकायत कहा कि बीती रात वह जंगल के रखवाले के साथ रात्रि गश्त पर चिकन बीट एरिया में घूम रहे थे। गश्त के दौरान उनको जंगल से आरी चलने की आवाज सुनाई दी। हम दोनों कुल्हाड़ी की आवाज सुनकर उस तरफ चले तो थोड़ी दूर चलने के बाद देखा कि सामने कांसली निवासी नसीम, जुबेर, तहसीन खैर के पेड़ काट रहे थे। मौके पर जाकर देखा तो वहां पर दो पेड़ कटे हुए थे। कटे हुए पेड़ मौके से गायब थे। जिसको चोर पहले ही काटकर ले जा चुके थे। आरोपियों ने जब उन्हें देखा तो आरोपी वहां से फरार हो गए। उन्होंने उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चोरी, इंडियन फोरेस्ट एक्ट, द वाइल्फ लाइफ एक्ट के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी बलबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।