यमुनानगर। एक युवक से मोबाइल और 10 हजार रुपये छीनने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। स्पेशल सेल के इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि टीम ने आरोपी बह्मपुरा चौक पुराना सहारनपुर रोड यमुनानगर से काबू किया। इसकी पहचान गांव छोटा लापरा निवासी मोमिन उर्फ काला के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 30 जून को उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाले युवक से मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये छीने थे। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 21 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद