फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों की मांगें मानी

Fri, 09 May 2014 12:41 AM IST
अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। प्लाइवुड, पिलिंग, आरा संचालकाें और लक्कड़ उद्योग से जुडे़ आढ़तियों के बीच विवाद आखिरकार सुलझ गया। दोनों पक्षों की बुधवार रात एक बजे तक चली बैठक में पांच दिनों से हड़ताल पर बैठे आढ़तियों की चारों मांगों को मान लिया गया। गुरुवार शाम प्रेस कांफ्रेंस कर सफेदा-पॉपलर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान और अन्य पदाधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी। बैठक में फैक्टरी संचालकों और आढ़तियों के बीच के विवादों को निपटाने के लिए शुक्रवार को 15 सदस्यीय समन्वय कमेटी गठित करने फैसला लिया। इसमें सर्वसम्मति से दोनों पक्षों से लोगों को चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यमुनानगर और जगाधरी के लक्कड़ उद्योग से जुड़े आढ़ती काफी समय से आढ़त को 7 से घटाकर 4 प्रतिशत करने, 3 प्रतिशत काट को हटाए जाने, पेमेंट के लिए समय निर्धारित करने और हर खरीद पर बिल अनिवार्य करने इन मुख्य चार मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे थे। इन मांगों को लेकर प्लाइवुड, पिलिंग और आरा संचालकों ने आढ़तियों को 11 नवंबर 2013 से अमल करने का आश्वासन दिया था। लेकिन इसके पांच माह बीतने पर भी आढ़तियों की मांगों पर कोई गौर नहीं किया गया। इसके चलते आढ़तियों ने मांगें पूरी कराने के लिए आंदोलन करने का फैसला लिया और इसको लेकर बीती 29 अप्रैल को सफेदा-पॉपलर आढ़ती संगठन के यमुनानगर प्रधान रामबीर राणा की अध्यक्ष्ता में बैठक कर रणनीति बनाई गई। जिसमें फैक्टरी संचालकों को चाराें मांगें पूरी करने के लिए दो दिन का समय देकर स्पष्ट किया गया कि यदि इस अवधि में उनकी मांगें पूरी न की गईं तो तीन मई को यमुनानगर सहित जगाधरी के आढ़ती दुकानें बंद कर हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
 आढ़तियों की ओर से मांगें पूरी करने के लिए दिए गए दो दिन के अल्टीमेटम के बाद भी प्रति फैक्टरी संचालकाें की ओर से कोई सकारात्मक पहल न होने पर तीन मई से यमुनानगर के आढ़ती हड़ताल पर चले गए। जगाधरी के आढ़तियों ने भी उनका समर्थन दिया। इसके चलते पिछले पांच दिनाें से लक्कड़ मंडी में कामकाज थम गया और कारोबार प्रभावित होने लगा।
विज्ञापन

बाक्स
सीधे किसान से लक्कड़ खरीदने का बना बैठे थे मन:
पांच दिन से आढ़तियों के हड़ताल पर होने से कारोबार ठप होने पर आनन-फानन में बुधवार को प्लाइवुड, पिलिंग और आरा संचालकों ने बैठक कर सीधे किसान से लक्कड़ खरीदने का फैसला लिया। इसके कुछ घंटे बाद भी सफेदा-पॉपलर आढ़ती एसोसिएशन ने प्लाइवुड, पिलिंग और आरा तीनों यूनियनों के साथ मीटिंग करने का निर्णय लिया। बुधवार रात आठ बजे एक निजी होटल में हुई मीटिंग में दोनों पक्षों की ओर से आढ़तियों की चाराें मांगाें पर प्रतिक्रिया रखी गई। करीब पांच घंटे बाद देर रात एक बजे तीनों यूनियनों के पदाधिकारियों ने आढ़तियाें की चाराें मांगाें पर सहमति जाता दी। बैठक में डिस्ट्रिक प्लाइवुड एसोसिएशन प्रधान देवेंद्र चावला, डिस्ट्रिक पिलिंग एसोसिएशन प्रधान संदीप राणा और सफेदा-पॉपलर आढ़ती एसोसिएशन प्रधान रामबीर राणा सहित चाराें संगठनाें के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-बाक्स-
बैठक में मांगों पर ये बनी सहमति:
सफेदा-पॉपलर आढ़ती एसोसिएशन ने प्लाइवुड, पिलिंग और आरा तीनों यूनियनों की बैठक में आढ़तियाें की पहली मांग पर आढ़त को 7 से घटकर 5 प्रतिशत कर दिया गया। दूसरी मांग पर लगने वाली तीन प्रतिशत हटाई गई। तीसरी मांग पर पेमेंट के लिए 20-25 दिन का समय निर्धारित कर दिया गया और चौथी मांग पर बिलिंग प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही बैठक में शुक्रवार को 15 सदस्यीय समन्यव कमेटी बनाने पर भी सहमति जताई गई, जो दोनों पक्षों के बीच संचार को कामय रखेगी और इस तरह के विवाद सुलझाने के प्रयास करेगी। कमेटी में दोनों पक्षों से लोगाें का सर्वसम्मति से चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें