साढौरा। गांव रतौली में बुधवार को जजपा कार्यकर्ताओं ने युवा जोड़ो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरक्त की। ग्रामीण युवाओं ने दिग्विजय सिंह का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज गरीब, किसान, कमेरा वर्ग भाजपा सरकार की खराब नीतियों के कारण बेहद दुखी है और सभी संगठित होकर भाजपा से लड़ाई लडऩा चाहते है। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने युवाओं को जजपा में शामिल होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने विकल्प के तौर पर कांग्रेस पार्टी को जनता पहले से ही नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के हालात बेहद खराब हो चुके है और प्रदेश ऐसे बुरे दौर से कभी नहीं गुजरा। प्रदेश में हर रोज लूट, हत्या, रंगदारी की बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही है। संवाद