फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 25 हजार रुपये

Thu, 31 Jul 2025 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर युवक के बैंक खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। घटना कैंप समीप एसके (सहारनपुर-कुरुक्षेत्र) रोड स्थित पंजाब कांप्लेक्स में बने एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर हुई। इसमें गांधीनगर थाना पुलिस ने एक अज्ञात युवक पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जम्मू कॉलोनी 24 वर्षीय भवानी सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे कैंप समीप एसके (सहारनपुर-कुरुक्षेत्र) रोड स्थित पंजाब कांप्लेक्स में बने एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ पर पैसे निकलवाने गया था। इस दौरान एटीएम बूथ पर एक युवक मौजूद था, उसने बातों में लगाकर उसके हाथ से एटीएम कार्ड लेकर बदल दिया। एटीएम कार्ड एटीएम मशीन में डाला तो उससे पैसे नहीं निकले, तब वह एटीएम कार्ड लेकर घर लौट गया। बाद में मोबाइल पर बैंक खाते से अलग-अलग कर 25 हजार रुपये निकाले जाने के संदेश आए। यह देख एटीएम कार्ड बदले जाने का पता लगा और शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई मशरुफ अली ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज किया है, जल्द उसे तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें