फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर में कूदे अमित का नहीं लगा पता

Sat, 27 Sep 2025 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बाड़ी माजरा पुल से पश्चिमी यमुना नहर में वीरवार को डूबे अमित का पता नहीं चल पाया है। वहीं गुलाबगढ़ समीप अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने मृतक की पहचान ने होने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया।

बाड़ीमाजरा पुल से वीरवार को अमित नाम के युवक ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी थी। उसकी तलाश में बाड़ी माजरा पुल से लेकर हमीदा हेड के बीच एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान एक गोताखोर ने गुलाबगढ़ के पास एक युवक का शव नहर में दिखा। एसडीआरएफ को सूचित किया।
विज्ञापन

बाड़ी माजरा पुल पर सर्च ऑपरेशन में लगी टीम और साथ में गोताखोर अमर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकाला गया। गोताखोर अमर सिंह ने बताया कि शव के ऊपर कोई कपड़ा नहीं था। शरीर पर कोई ऐसा टैटू या निशान भी नहीं है, जिससे उसकी पहचान हो पाए। युवक की उम्र करीब 24 वर्ष होने का अनुमान है।
विज्ञापन

देखने में प्रतीत होता है कि युवक दो या तीन दिन पहले नहर में डूबा होगा। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि सूचना मिली कि युवक का शव नहर में दिखाई दिया। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और यमुनानगर सदर थाना प्रभारी को सूचित किया। सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। एसडीआरएफ टीम का कहना है कि नहर में लापता अमित की तलाश जारी। हमीदा हेड पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिजन भी नहर पर पड़ने वाले सभी हेड पर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें