फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाचरौन में रावण वध और श्रीराम के राजतिलक का मंचन

Thu, 22 Oct 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव नाचरौन में चल रही रामलीला में मंचन करते कलाकार। आयोजक
विज्ञापन
रादौर। गांव नाचरौन में ग्रामीण रामा ड्रामेटिक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला का मंगलवार रात को समापन हो गया। अंतिम दिन रामलीला में रावण वध और भगवान श्रीराम के राजतिलक के दृश्यों का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि सुखबीर शर्मा ने रिबन काटकर किया। रावण वध के बाद लक्ष्मण और विभीषण की सहायता से माता सीता को लंका से वापस लाया जाता है। भगवान श्रीराम के अयोध्या पहुंचने पर नगरवासी खुशी से झूम उठते हैं। अगले दिन उनके राजतिलक का दृश्य दिखाया जाता है।
विज्ञापन

रामलीला के दौरान दिखाया गया कि भगवान श्रीराम और लक्ष्मण विभीषण से पूछते हैं कि युद्ध में रावण की ओर से अब कौन मोर्चा संभालेगा। इस पर विभीषण बताते हैं कि रावण अब स्वयं युद्ध के मैदान में उतरेगा। दूसरी ओर रावण भगवान शिव की पूजा करने के बाद युद्ध के लिए निकलता है। इसके बाद श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध होता है, जिसमें अंततः रावण मारा जाता है। भगवान श्रीराम विभीषण को लंका का राजा बनाते हैं और पुष्पक विमान से माता सीता व लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटते हैं। रामलीला के समापन पर कलाकारों के अभिनय की सराहना की गई। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें