फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बास्केटबॉल अंडर-19 का खिताब एसडी स्कूल जगाधरी के नाम

Sat, 25 Jul 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल, जगाधरी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के लड़कों के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-14 वर्ग में राजकीय स्कूल कैंप की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यमुनानगर की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 वर्ग में भी राजकीय स्कूल कैंप ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस वर्ग में भी सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यमुनानगर दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 वर्ग के मुकाबले में एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगाधरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, जगाधरी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना की गई। आयोजकों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें