फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन महिलाओं के साथ झपटमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में झपटमारों ने 24 घंटे के भीतर तीन महिलाओं से झपटमारी की। सहारनपुर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास झपटमारों ने शनिवार शाम को पोस्ट ऑफिस से छुट्टी कर जा रही पोस्टमास्टर का पर्स छीन लिया। वहीं द्वारिकापुरी में धूप सेक रही बुजुर्ग महिला से सोने की चेन व मॉडल टाउन में पति को फोन कर रही महिला के हाथ से मोबाइल छीन लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यू प्रोफेसर कॉलोनी बिमला देवी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुगर मिल पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर के पद पर तैनात है। शनिवार शाम को वह अपने कार्यालय से छुट्टी करके पैदल अपने घर जा रही थी। तब वह सहारनपुर रोड पर ट्रक अड्डे पर बने रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास पहुंची तो बाइक पर सवार होकर दो युवक आए।
आते ही आरोपी युवकों ने उसके हाथ से उसका पर्स छीन लिया। पर्स छीनकर आरोपी बाइक की गति तेज कर वहां से फरार हो गए। उसके पर्स में उसका मोबाइल, कार्यालय की चाबी, छह हजार रुपये, उसकी चार पासबुक, डायरी व अन्य सामान था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी लखविंद्र मसीह का कहना है कि अज्ञात दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि उसकी बुजुर्ग माता शिक्षा देवी शुक्रवार दोपहर घर के बाहर धूप में बैठी थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। जब तक मां कुछ समझ पाती आरोपी युवक उनके गले से सोने की चेन झपट कर भाग गए। मां के शोर मचाने पर जब वह घर से बाहर आए तो उन्होंने आरोपियों का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया मगर उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी जितेंद्र का कहना है कि पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
रामपुरा कॉलोनी निवासी मानसी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मॉडल टाउन में मेला सिंह चौक के पास कनेक्ट ओवरसीज सेंटर में जॉब करती है। शुक्रवार शाम वह सेंटर से छुट्टी कर बाहर खड़ी होकर अपने पति मोहित को फोन कर रही थी। तभी संतपुरा रोड की तरफ से बाइक पर दो युवक आए। आरोपी उसके हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। उसने शोर मचाया और आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। जांच अधिकारी लाभ सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें