फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरस्वती शिक्षण संस्थान में शुरू होंगे खेल कोर्स

Sun, 22 Feb 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता में जानकारी देते संस्थान के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सरस्वती शिक्षण संस्थान में छह सप्ताह के खेल पाठ्यक्रम करवाए जाएंगे। यह पाठ्यक्रम शूटिंग, हॉकी व स्केटिंग खेल में करवाए जाएंगे। इसके लिए संस्थान और सोनीपत स्थित खेल विश्वविद्यालय राई के बीच अनुबंध हुआ है।
सरस्वती शिक्षण संस्थान यह पाठ्यक्रम करवाने वाला प्रदेश का पहला और एकमात्र संस्थान है, जहां एसयूओएच के सर्टिफिकेट कोर्स करवाए जाएंगे। इन पाठ्यक्रम से अब शिक्षण संस्थान में उत्कृष्ट कोच तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विद्यार्थियों को अपने जिले में ही यह कोर्स उपलब्ध हो होंगे। वार्ता में सरस्वती शिक्षण संस्थान अध्यक्ष मुकेश गर्ग, प्रबंधन समिति सदस्य उप प्रधान श्रीराम गुप्ता, प्रबंधक शक्ति गोयल, सचिव विनोद गुप्ता, उपसचिव सुनील पंचदेव ने बताया कि भविष्य में कराटे, बास्केटबॉल, नेटबॉल, बैडमिंटन खेलों को भी इन पाठ्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। शिक्षण संस्थान में उपलब्ध कोर्स पटियाला व बेंगलुरु के समकक्ष सर्टिफिकेट कोर्स होंगे। कोर्स करने वाले विद्यार्थी को प्रमाण पत्र हरियाणा खेल विश्वविद्यालय द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें