फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने जीते 34 पदक

Sun, 26 Jul 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
खंड स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान मौजूद कोच, ​खिलाड़ी व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से सीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खदरी में करवाई गई खंडस्तरीय प्रतियोगिता में छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में क्लब के खिलाड़ियों ने 34 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
क्लब कोच रमनजीत सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में अक्षरा ने तीन स्वर्ण, तानिया और हर्षिता ने एक-एक रजत, जबकि ध्रुव ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। वहीं, अंडर-17 वर्ग में नफीसा, तनीषा, कनिका और रेवांशी ने दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों में शुभम, लविश और धनप्रीत ने भी स्वर्ण और रजत पदक जीतकर क्लब का गौरव बढ़ाया। अंडर-19 वर्ग में तेजस ने तीन स्वर्ण, भविष्य ने दो स्वर्ण तथा हरिओम ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। क्लब प्रधान संजीव सैनी और कोच शिवम राणा ने खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें