फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर बीत रही रात

Sun, 28 Dec 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के प्र​तीक्षालय में ट्रेन का इंतजार करते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कोहरे के कारण ट्रेनों का शेड्यूल बेपटरी हो चुका है। कई घंटों की देरी से चल रही ट्रेनों का समय सही करने के लिए रेलवे को गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द भी करनी पड़ रही हैं। इसके बावजूद ट्रेनों का समय सही नहीं हो पा रहा है। ट्रेनों के इंतजार मे यात्री ठंड में स्टेशन पर रात बिताने के लिए मजबूर हैं।
रेलवे ने अंब अंदौरा से हरिद्वार के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 64512 आंशिक रूप से रद्द कर दी। यह अंब अंदौरा से नंगल डैम के बीच रद्द रही। इसके बाद भी यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से चली। वहीं, अमरनाथ एक्सप्रेस छह घंटे लेट रही। इसके अलावा लंबी दूरी की एक दर्जन गाड़ियां एक से चार घंटे तक की देरी से चली।सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गाें, बच्चों के साथ सफर करने वाले लोगों को हुई।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 15097 भागलपुर से जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह घंटे पांच मिनट लेट रही। इसके अलावा गाड़ी संख्या 15654 गुवाहटी जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे 33 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर मेल तीन घंटे तीन मिनट लेट रही।
इसी तरह गाड़ी संख्या 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे 50 मिनट और गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 45 मिनट की देरी से चली। गाड़ी संख्या 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे और गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट दो घंटे की देरी से चली। गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला इंटरसिटी दो घंटे पांच मिनट, गाड़ी संख्या 14610 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस दो घंटे, गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा 55 मिनट, गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, 14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट लेट रही।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14632 अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस दो घंटे पांच मिनट और 14631 देहरादून अमृतसर एक घंटा 35 मिनट की देरी से चली। इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 13006 अमृतसर हावड़ा मेल एक घंटा पांच मिनट, गाड़ी संख्या 15212 दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस एक घंटा दस मिनट, गाड़ी संख्या 13307 धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और 13008 फिरोजपुर धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस पौन घंटा, गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा, अमृतसर मुंबई स्वर्ण मंदिर मेल डेढ़ घंटा लेट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें