फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की ऑन कॉल रहेगी ड्यूटी

Sun, 19 Oct 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रबंध कर लिए गए हैं। पटाखे-आतिशबाजी में झुलसने के मामलों के लिए अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा सर्जन सहित अन्य रोग विशेषज्ञों की ऑन कॉल ड्यूटी लगा दी गई है, यानी कॉल करने पर तुरंत यह ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा अन्य स्टाफ को दिवाली पर अलर्ट रहने के निर्देश हैं।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा, सर्जन डॉ. अंकुश कोहली, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग गुप्ता, कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शशी, फिजिशियन डॉ. आईएलएन कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरिंद्र, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनिंद्र कौर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज की दिवाली पर ऑन कॉल ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें आमजन को सुरक्षित पर्व मनाने के लिए दीये व पटाखे जलाते समय क्या करें और क्या न करें, इस बारे में सावधानियां बताई गई हैं। इसमें बताया गया कि पटाखे से संबंधित चोटों के मामले में जलने पर पानी से ठंडा करें। एंटीबायोटिक मलहम लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें