फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो अक्तूबर तक चलेगा विशेष सफाई अभियान

Fri, 19 Sep 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से सेवा और स्वच्छता की भावना जागृत करने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण के अन्तर्गत दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छता उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। यह जानकारी डीसी पार्थ गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस दौरान स्वच्छता, विकास और जनकल्याण से जुड़ी अनेक गतिविधियां आयोजित होंगी। डीसी ने बताया कि दो अक्तूबर तक गांवों में गली, सड़कों और नालियों की विशेष सफाई, स्वागत द्वार व वेलकम गेट्स की मरम्मत और नवीनीकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत योग-व्यायामशालाओं, ग्राम सचिवालयों व तालाबों की सफाई होगी, वहीं संत-महापुरुषों और शहीदों के नाम पर बने भवनों की सफाई और सफेदी भी की जाएगी। इस दौरान सफाई कर्मचारियों, चौकीदारों व जल कर्मियों के लिए विशेष सिंगल विंडो कैंप आयोजित किया जाएगा, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं इनडोर जिम आने वाले युवाओं को नशामुक्त स्वयंसेवक के रूप में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान गांव-गांव में जनसहभागिता सुनिश्चित कर स्वच्छ वातावरण बनाने पर विशेष फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य प्रत्येक गांव को साफ-सुथरा एवं सुन्दर बनाना है ताकि ग्रामवासी बेहतर वातावरण में स्वस्थ जीवन जी सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें