यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर दो वारदात का खुलासा किया है। पूछताछ में आरोपी की पहचान श्याम नगर निवासी अर्जुन उर्फ पांडे के रूप में हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। स्पेशल सेल के इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि आरोपी को सेक्टर-18 से काबू किया गया है। आरोपी ने 12 जनवरी को कैंप क्षेत्र की एक दुकान से एसी का कंप्रेसर, टुल्लू पंप और बाथरूम की टोंटी चोरी और दो फरवरी को गोल्डन पुरी कॉलोनी के एक मकान से बिजली फिटिंग और टुल्लू पंप चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है। संवाद