फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्पेशल सेल ने चोरी के पांच आरोपी किए काबू

Wed, 24 Sep 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने चोरी के मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार किए। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
स्पेशल सेल के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि जगाधरी-छछरौली रोड पर दो लोग चोरी का सामान बेचने की फिराक में बाइक पर घूम रहे हैं । मौके से टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान मुजाफत कला निवासी नाथीराम व कवरपाल के नाम से हुई। दोनों ने े गांव धनौरा मंदिर से 20 सितंबर की रात मूर्ति के गले से नोटों का हार व अन्य सामान चोरी किया था। उसी रात बिलासपुर क्षेत्र से गांव गाढवाली व कट्टरवाली से तीन ट्यूबवेल की बिजली तार चोरी की थी।
विज्ञापन

इसी तरह टीम ने गांव पांजुपुर के मोड़ से महिंद्रा पिकअप सहित चोरी का आरोपी गिरफ्तार किया है। उिसकी पहचान रायपुर निवासी शाकीर के नाम से हुई। 19 सितंबर को उसने लापरा पेट्रोल पंप से वहां खड़े ट्रैक्टर से बैटरियां चोरी की थी। 19 सितंबर को ही बीवीपुर पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी की थी।
विज्ञापन

इसी तरह टीम ने चनेटी निवासी सुनील व सोनू को गिरफ्तार किया। आरोपी ने थाना शहर जगाधरी एरिया से 26 अगस्त को बाइक चोरी की थी। आरोपी को टीम ने पहले गिरफ्तार किया था उसे समय आरोपी से चोरी की 8 बाइक बरामद हुई थी तब से आरोपी जेल में है और अब उसे प्रोडक्शन रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें