फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांजनू-अलाहर मार्ग टूटने से राहगीर हो रहे परेशान

Wed, 24 Sep 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गांव कांजनू से अलाहर सड़क मार्ग काफी समय से क्षतिग्रस्त है। इससे राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मांग करने पर भी प्रशासन की ओर से सड़क मार्ग की मरम्मत नहीं कराई जा रही। इससे ग्रामीणों में प्रशासन की कार्यप्रणाली के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से मांग की कि सड़क मार्ग की जल्द मरम्मत कराई जाए।
क्षेत्र के राजेश, प्रवेश, दीपांशु, सोनू, मुकेश, राहुल, योगेश ने बताया कि गांव कांजनू से अलाहर तक सड़क मार्ग मार्केटिंग बोर्ड के अधीन है। विभाग से क्षेत्र के लोग मांग कर रहे हैं कि सड़क मार्ग की मरम्मत कराई जाए। बारिश का मौसम भी समाप्त हो चुका है। ऐसे में विभाग इस सड़क मार्ग की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सड़क मार्ग से खादर क्षेत्र के 20 से 25 गांवों के हजारों लोग रोज वाहनों से गंतव्य तक जाते हैं, जिन्हें टूटी सड़क के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस बारे में विभाग के एसडीओ अरुण पोसवाल ने बताया कि बारिश के कारण सड़क मार्ग की मरम्मत का कार्य में विलंब हुआ है। तीन से चार दिन में मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें