फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भतीजे के साथ मिल बेटों ने माता-पिता को पीटा

Sun, 02 Jun 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वती नगर। गंदापुर गांव में शराब पीने से मना करने पर दो बेटों ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मां-बाप को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गंदापुरा गांव निवासी सलीना ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति रामचंद्र के साथ अपनी छोटी लड़की सीमा के ससुराल नारायणगढ़ गए थे। रात को करीब 10 बजे वह घर लौटे उन्होंने देखा कि उसका लड़का रवि अपने चचेरे भाई हरिचंद के साथ घर पर बैठकर शराब पी रहा था। वह उनके पास गई तो उन्हें घर में शराब पीने से मना किया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके बेटे रवि ने फोन करके उसके दूसरे बेटे दिलीप को भी बुला लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उस पर व उसके पति रामचंद्र पर डंडों से हमला कर दिया। सिर में डंडों के वार लगने से वह और उसका पति रामचंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन

मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोगों के पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस ने मामले तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें