फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चितपुर में घुसा सोम नदी का पानी

Mon, 18 Aug 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
काठगढ़ में बारिश के दौरान गिरा मकान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली/व्यासपुर। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से छछरौली में हालात गंभीर हैं। सोम नदी का पानी चिंतपुर गांव में घुस गया है। गांव में पानी घुसते ही पूरे गांव में अफरातफरी माहौल हो गया। गांव की गलियां पानी में डूबती देख दहशत में आए ग्रामीण समान समेटते हुए नजर आए।
ग्रामीण गगन, अमराव, संजीव व जयपाल ने बताया कि पिछले कई सालों से लगातार सोम नदी का पानी चिंतपुर व खानूवाला गांव में जमकर तबाही मचा रहा है। अधिकारी गांव में नुकसान होने के बाद दौरा करके आश्वासन देते हैं कि अगले वर्ष पानी की रोकथाम के लिए स्थाई इंतजाम कर लिया जाएगा। बरसात का सीजन समाप्त होते ही सभी अधिकारी गांव की समस्या को भूल जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चिंतपुर गांव से ऊपर की साइड कुछ दूरी पर बनकट गांव के सामने मिट्टी की पटरी बांधी गई थी जो की पहले ही पानी में बह गई थी। उसके बाद विभाग ने पटरी बनवाने के लिए प्रयास नहीं किया और जिसका खामियाजा अब ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। चिंतपुर गांव में घुसने वाला पानी उसी जगह से नदी से बाहर निकलता है। जिसका असर सीधा चिंतपुर व उसके आसपास के गांव पर पड़ता है।
रामपुर गेंदा में पुल के किनारे से खिसकी मिट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी

व्यासपुर। क्षेत्र में हुई उसे बारिश से काठगढ़ से रामपुर गेंदा जाने वाली सड़क पर सोम नदी के पुल के किनारे से मिट्टी खिसक गई। इससे पुलिस ने बैरिकेड लगाकर पुल से भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी।

सोम नदी के उफान पर आने से पास लगते लगभग 24 से अधिक गांवों में पानी प्रवेश करने का भय बन गया है। रामपुर गेंदा में जाने वाले पुल के नीचे से मिट्टी खिसक जाने से पुल से आवाजाही बंद हो गई। रणजीतपुर सोम नदी पुल का एक स्पैन दो वर्ष पहले नीचे से मिट्टी खिसकने से लटक गया था। उस समय प्रशासन ने मिट्टी के कट्टे लगाए थे, अब फिर कटाव शुरू हो जाने से पुल को खतरा हो गया है। यह पुल हरियाणा-हिमाचल को आपस में जोड़ता है।
मलिकपुर बांगर में 200 एकड़ फसल डूबी

भारी बारिश के चलते सोमनदी में उफान से गांव मलिकपुर व रूकाली गांव के किसानों की 300 एकड़ फसल पानी में डूब गई। गांव के कुलदीप कुमार, सौरभ, नरेश कुमार, सोमनाथ का कहना है कि सोमनदी के समीप उनके खेत लगते हैं। पिछले कई सालों से सोम नदी के उफान का पानी उनके खेतों में प्रवेश करता है। पिछले वर्ष भी सोमनदी के उफान का पानी खेताें में प्रवेश कर गया था। इससे किसानों का आर्थिक नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन

तारहपुर में जलभराव से आवाजाही रही बंद

कपालमोचन से साढौरा को जाने वाली सड़क पर गांव ताहरपुर के समीप खेतों में पानी का मुख्य सड़क पर जलभराव होने के कारण आवाजाही बंद रही। आसपास के गांवों के लोगों को साढौरा व व्यासपुर आने के लिए अतिरिक्त 30 किलोमीटर का सफर तय करके जाना पड़ा।कस्बा के छोटा बस स्टैंड, चंदा खेड़ी मार्ग, छछरौली मार्ग पर जलभराव होने कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Next
AU ऐप में पढ़ें