फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सोम नदी की टूटी पटरी, खानूवाला गांव पानी में डूबा

Mon, 12 Aug 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-40 से 42, 47, 50, 53, 59
विज्ञापन


में चार-पांच फीट तक भरा पानी, छतों के ऊपर ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी

छछरौली (यमुनानगर)। बाढ़ के पानी की वजह से सोमनदी की पटरी टूट गई और देखते ही देखते खानूवाला गांव पूरी तरह से पानी में डूब गया। गांव में चार-पांच फीट तक पानी भर गया। ग्रामीण सामान वगैरह भी इकट्ठा नहीं सके। खानूवाला में बाढ़ का पानी घुसने की सूचना मिलते ही खानूवाला के रिश्तेदार परिचित मदद के लिए मौके पर पहुंचे। गांव के बाहर पानी कम होने का इंतजार करते रहे।
ग्रामीण गगन अमराव ने बताया कि गांव में पहले भी पटरी टूट गई थी जिससे पानी भर गया था। घरों में पानी घुसने लोगों को अपने घर की छतों का सहारा लेना पड़ा। उधर ग्रामीणों के रिश्तेदार भी ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर मदद के लिए खानूवाला में पहुंचने लगे हैं। दरअसल, ये हालात पहाड़ों पर लगातार हुई बारिश होने से सोमनदी में उफान होने से बने हैं। तेज बहाव से भम्नौली गांव के पास से सोमनदी की पटरी टूटते ही देखते ही देखते करीब आधा दर्जन गांवों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

ग्रामीण सुखदेव, अमरजीत, नरेंद्र व राम करण के मुताबिक हर साल प्रशासन बाढ़ बचाव कार्य को दुरुस्त रखने का दावा करता है, लेकिन जब बाढ़ आती है तो सभी दावे हवाई हो जाते हैं। हर मानसून में साल खानूवाला, चिंतपुर, लोप्पो, तिहाणो इन गांव में कहीं ना कहीं सोमनदी की पटरी टूट जाती है, जिससे काफी नुकसान होता है। ग्रामीणों की मांग है कि सोम नदी के किनारे पर पक्का कंक्रीट का कार्य किया जाए तो इस परेशानी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत
बाढ़ के पानी में चिंतनपुर गांव 55 वर्षीय किसान सतपाल डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। किसान का शव एनडीआरएफ की टीम ने तलाश कर बरामद कर लिया है। किसान की पुलिया से नीचे गिरकर पानी में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें