फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र से सोलर सिस्टम और बैटरी चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन की वजह से बंद आंगनवाड़ी केंद्र से चोरों ने सोलर सिस्टम और बैटरी चोरी कर लिया है। विभाग की सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर नरदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हैदरपुर आंगनबाड़ी केंद्र की वर्कर सीता ने सूचना दी है कि गांव के केंद्र से अज्ञात चोरों ने सोलर सिस्टम व बैटरी चोरी कर लिया है। आंगनबाड़ी गांव की स्कूल की बिल्डिंग में ही बनी हुई है। जहां पर रात की ड्यूटी पर चौकीदार रहता है। चौकीदार ने 15 अगस्त को सुबह सूचना दी कि आंगनवाड़ी केंद्र में चोरी हो गई है। मौके पर जाकर देखा तो आंगनबाड़ी केंद्र से सोलर सिस्टम व बैटरी गायब था। आंगनबाड़ी वर्कर सीता द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थाना में शिकायत दी गई है। थाना छछरौली प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि आंगनबाड़ी सुपरवाइजर नरदीप कौर की शिकायत पर आंगनबाड़ी केंद्र हैदरपुर से सोलर सिस्टम व बैटरी चोरी करने की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें