सौर ऊर्जा पैनल का शुभारंभ करतीं डॉ. तन्वी पुरी। संस्थान
यमुनानगर। डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन कॉलेज में इस्जैक के सहयोग से सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. तन्वी पुरी ने सौर ऊर्जा पैनल की स्थापना को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। डीएवी शिक्षण संस्थानों के अध्यक्ष विजय कपूर ने बताया कि स्वर्गीय जगन्नाथ कपूर के साथ सरस्वती शुगर मिल के मालिक रंजीत पुरी और आदित्य पुरी का संस्थान की स्थापना और विकास में अहम योगदान रहा है। प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शेखर ने बताया कि संस्थान को उत्कृष्ट परिणामों के लिए लगातार स्वर्ण पदक मिलते रहे हैं। इस मौके पर एमसी शर्मा, वीके काशिव, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद