फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक को रौंदा, चाचा की मौत, भतीजा घायल

Fri, 31 Jul 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में सड़क हादसे के बाद मौके पर एकत्रित भीड़ व कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। श्मशान घाट मोड़ से आगे संत नामदेव चौक के पास वीरवार शाम मिट्टी से भरे एक डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका 14 वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने बताया कि साढौरा की डेहा बस्ती निवासी सुमित अपने 14 वर्षीय भतीजे कपिल के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। शाम के समय जब वे संत नामदेव चौक के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई। सुमित सड़क पर गिरकर डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कपिल सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साढौरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जगाधरी के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साढौरा थाना प्रभारी लखविंदर ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है, वहीं घायल के बयान लिए जाएंगे। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-
- सुबह 6 से रात 9 बजे तक प्रतिबंध, फिर भी दौड़ रहे भारी वाहन
कस्बे में सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, लेकिन इसके बावजूद ओवरलोड मिट्टी और खनिज सामग्री से भरे डंपर, ट्राले व ट्रैक्टर-ट्रालियां धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। कई वाहनों की नंबर प्लेट या तो नहीं होती या मिट्टी से ढकी रहती है। स्थानीय लोग कई बार प्रदर्शन और जाम लगाकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। प्रशासन ने शामपुर मार्ग, कोटला मार्ग और दोसड़का चौक पर रोक संबंधी संकेतक लगाए हैं।
विज्ञापन

-
कब थमेगी डंपरों की तेज रफ्तार, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
ग्रामीण सतपाल, जसबीर सिंह और सुखविंद्र ने कहा कि तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपरों के कारण क्षेत्र में आए दिन हादसे हो रहे हैं। शिकायतों के बावजूद प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा। उनका कहना है कि पुलिस और आरटीए की संयुक्त टीम नियमित जांच कर ओवरलोड डंपरों, ट्रालों और ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सख्त कार्रवाई करे, तभी सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

साढौरा में सड़क हादसे के बाद मौके पर एकत्रित भीड़ व कार्रवाई करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें