प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ मुख्य अतिथि, स्टाफ व अन्य। स्कूल
जगाधरी। सेंट थॉमस स्कूल में एएसआईएससी उत्तरी क्षेत्र जोनल पेंटिंग एवं ड्राइंग प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान सब-जूनियर वर्ग में सेंट कबीर रेजिडेंशियल एंड डे स्कूल, हिसार के रानू डूडी प्रथम, सेंट थॉमस स्कूल की सान्या द्वितीय और मनतेज कौर तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में विजडम स्कूल, हिसार के भाविश ने पहला, सेंट कबीर स्कूल की विधि ने दूसरा और आदर्श पब्लिक स्कूल करनाल की समरीन कौर सिद्धू ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में सेंट थॉमस स्कूल की ज्ञान कौर प्रथम, आदर्श पब्लिक स्कूल की मीनाक्षी द्वितीय और सेंट कबीर स्कूल की अनन्या वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेवरेंट लोमेश चंद ने प्रार्थना के साथ किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि इंद्री के सर्व विद्या पब्लिक स्कूल की प्राचार्या एवं कलाकार डॉ. मीनाक्षी कांबोज रहीं। संवाद
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ मुख्य अतिथि, स्टाफ व अन्य। स्कूल