फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकायुक्त ने स्कूलों में मिड-डे मील जांचा

Sun, 02 Aug 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के लोकायुक्त व हरियाणा एवं पंजाब उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश प्रीतम पाल ने रादौर के गांव गुमथला के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और कंड्रोली के मिडिल स्कूल का दौरा किया। उन्होंने स्कूलों में मिड-डे मील में बच्चों के दिए जाने वाले भोजन की बारीकी से जांच की। भोजन बनाने के स्थान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने भोजन बनाने वाली महिलाओं को निर्देश दिए कि भोजन बनाने के स्थान पर सफाई का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है और शिक्षा से विचार, चरित्र बनता है।

उन्होंने बच्चों को असल धन बताते हुए कहा कि जिस परिवार में बच्चे संस्कारी होते हैं वह परिवार हर जगह उन्नति करता है।  लोकायुक्त ने गांव कंड्रोली में अध्यापकों को स्वयं लिखी विचार शक्ति का चमत्कार व मुक्ति प्राप्ति की वैदिक विधि नामक पुस्तकें दीं और कहा कि इनमें लिखी बातें बच्चों को जरूर बताएं ताकि वे इनमें लिखी बातों पर चलकर जीवन को सफल बना सकें।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों को राष्ट्र का धन बताते हुए कहा कि आज के बच्चे देश का भविष्य होंगे, इसलिए अध्यापक ही इन्हें तराशकर देश की उन्नति की ओर अग्रसर कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें