फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दो मामलों में 11 पर केस

Sun, 02 Aug 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मारपीट में दो व्यक्ति घायल हो गए, जो अस्पताल भर्ती हैं। गांव खारवन निवासी नवजोत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले मन्नी व मनोज के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम वह प्रताप नगर कॉलोनी में बाइक से जा रहा था। रास्ते में मन्नी ने अपने दोस्त मनोज, बृजेश व नाथी के  साथ मिलकर उस पर हथियारों से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, हमीदा कॉलोनी निवासी फैसज ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कॉलोनी के ही मुकरम, अकरम, हाजी मतलूब, मुस्तकीन, लियाकत, नसीम व जसीर ने पुरानी रंजिश के कारण उसे पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें