फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खैर की लकड़ी से भरे कैंटर के साथ आरोपी काबू, साथी भागे

Mon, 06 Oct 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पकड़ी गई खैर की लकड़ी के टुकड़ों की लंबाई नापते कर्मी। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। वन विभाग टीम ने खैर की लकड़ी से भरा एक कैंटर कब्जे में लिया है। कब्जे में ली इस लकड़ी की कीमत लाखों में बताई जा रही है। खैर के पेड़ वन विभाग के जंगलों से काटे गए हैं। तस्करों की ओर से काटे गए इन पेड़ों पर चिड़िया के घोंसले भी बने हुए हैं। इससे मामला लकड़ी चोरी के साथ वाइड लाइफ एक्ट के अपराध का भी बन गया है। इस मामले में कैंटर सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
वन विभाग की सतर्कता के बाद भी जंगल से खैर चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जंगल से आए दिन पेड़ कटने के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि वन विभाग खैर के कटे पेड़ों की लकड़ी पकड़ने व शिकायत देकर कार्रवाई करने के दावे करता है, परंतु सवाल यह रह जाता है कटाई के दौरान इसे रोका क्यों नहीं जाता है।
विज्ञापन

जंगल से इस बार जो पेड़ काटे गए हैं उन पेड़ों पर पक्षियों के घोंसले भी बने मिलें हैं। जिससे मामला और भी गंभीर बन गया है। जंगल से बेशकीमती पेड़ों की अवैध कटाई के साथ पक्षियों के आशियाने भी उजाड़े गए हैं। पकड़ी खैर की लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। छछरौली रेंज ऑफिसर बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की एक कैंटर में खैर की लकड़ी भर कर ले जाई जा रही थी। गाड़ी के साथ तीन-चार लोग भी हैं। एक आरोपी पकड़ में आ गया और अन्य भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि कटे पेड़ पर चिड़िया और अन्य पक्षियों के घोसले हैं।
विज्ञापन

खैर की लकड़ी से पान में डालने वाला कत्था, ब्यूटी प्रोडक्ट्स ओर भी कई सामान बनाए जाते हैं, खैर की एक क्विंटल लकड़ी की कीमत लगभग बीस हजार है।यमुनानगर के जंगलों से खैर की लकड़ी का अवैध कटान होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें