फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले में अब तक 16003 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

Sat, 12 Apr 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के सभी अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद जारी है। सभी मंडियों में एजेंसियों ने अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद की जा रही है। जिले की सभी 13 मंडियों में अब तक 16003 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की 5081 मीट्रिक टन, हैफेड ने 8497 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन ने 2425 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।इस दौरान बिलासपुर अनाज मंडी में कुल 2518 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी गई है। जबकि छछरौली मंडी में 461 मीट्रिक टन, गुमथला राव मंडी में 362 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। शहर की जगाधरी मंडी में कुल 2399 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जठलाना मंडी में मात्र 67 मीट्रिक टन गेहूं, खारवन मंडी में 203 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन

प्रताप नगर मंडी में 484 मीट्रिक टन, सरस्वती नगर में 4303 मीट्रिक टन, रादौर में 2110 मीट्रिक टन, रणजीतपुर मंडी में 878 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 704 मीट्रिक टन, साढौरा मंडी में 1483 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इस दौरान सबसे कम खरीद यमुनानगर मंडी में हुई है।
यहां पर कुल 31 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। डीसी पार्थ गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मंडियों में पेयजल व्यवस्था, सफाई व शौचालय, बिजली व्यवस्था सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसानों को फसल बेचने में कोई दिक्कत न हो।

मौसम के बदले मिजाज से किसान चिंतित
जगाधरी। मौसम में अचानक आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को भी मौसम के मिजाज बदले रहे। वीरवार रात को आसमान पर घने बादल छाए हुए थे और तेज हवा चलती रही। शुक्रवार सुबह मौसम साफ हो गया और धूप खिली।
मौसम साफ होने से किसानों ने राहत की सांस ली, लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं रही। चूंकि दोपहर बाद मौसम में फिर बदलाव आया और शाम तक आसमान काले बादलों से भर गया। हालांकि इस दौरान जिले में कहीं बारिश नहीं हुई। बादल छाने से तापमान में अंतर देखने को मिला। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शनिवार को जिले में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, बादल छाए रहने से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। दूसरी तरफ बारिश की संभावना से किसानों की चिंता बढ़ गई है। यदि बारिश होती है तो गेहूं की फसल को नुकसान होगा। हालांकि हल्की बारिश का फसल पर प्रभाव नहीं होगा, लेकिन तेज हवा व ज्यादा बारिश होने से गेहूं के पौधे गिरने की संभावना है। इससे किसानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें