फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवधर जंगल से तस्करों ने काटे आठ खैर के पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। देवधर जंगल से खैर तस्करों ने आठ खैर के पेड़ काट कर चोरी कर लिए। वन राजिक अधिकारी जब जंगल में गश्त पर गए तो इसका पता चला। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी के वन राजिक अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि 19 जुलाई को वह अन्य कर्मचारियों के साथ देवधर जंगल में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जंगल से खैर से आठ पेड़ चोरी से कटे हुए मिले। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात खैर तस्करों ने रात के समय यहां से खैर के पेड़ काटकर उनकी लकड़ी चोरी कर ली है। उन्होंने अपने स्तर पर खैर तस्करों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। प्रतापनगर थाना पुलिस ने अज्ञात खैर तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें