यमुनानगर। एंटी एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 50 ग्राम स्मैक की आपूर्ति करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सेल के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि 28 अगस्त को कलानौर नाके से कार सवार गांव बिजौली सफीलपुर निवासी सहीद अली को 50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। रिमांड में सहीद ने बताया कि यह स्मैक वह यूपी के सहारनपुर के गांव दुमझेडा निवासी रियाज उर्फ छोटा से लाया था। इस पर टीम ने रियाज को गिरफ्तार किया। संवाद