प्रतापनगर। किशनपुरा अड्डे के पास कुछ लोगों ने पीछा करते हुए स्मैक तस्कर को कार समेत पकड़ा है। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
भारी मात्रा में स्मैक सहित युवक को पकड़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। वायरल वीडियो में कार में सवार युवक से स्मैक बरामद की गई और 112 नंबर पुलिस को बुलाकर हवाले कर दिया गया। वायरल वीडियो में स्मैक बेचने वाले युवक का कई दिन से ग्रामीण पीछा कर रहे थे और बीती रात उसको किशनपुरा बस अड्डे के पास युवकों को स्मैक सप्लाई करते समय पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी प्रताप नगर बलकार सिंह ने बताया कि स्मैक सहित युवक को काबू किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद