फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्भवती के लिए भगवान बनीं झुग्गी की महिलाएं

Sun, 28 Jul 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली (यमुनानगर)। प्रसव पीड़ा से तड़प रही बेसहारा गर्भवती शनिवार को भटकते हुए अनाज मंडी छछरौली के पास झुग्गी में रहने वाली महिलाओं के पास पहुंची। गर्भवती ने उनके पास आकर मदद के गुहार लगाई और कहा कि वह गर्भवती है। उसके बच्चे का जन्म होने वाला है। झुग्गी में रहने वाली महिलाएं बिना देरी किए गर्भवती को छछरौली के सरकारी अस्पताल में लेकर गई। वहां पर थोड़ी देर के बाद महिला ने एक बेटे को जन्म दिया है।
अनाज मंडी छछरौली के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले टीटू ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मंडी के साथ ही झुग्गी बनाकर रहता है। दोपहर को करीब 12 बजे उनके पास महिला आई। वह दर्द से चिल्ला रही थी। वह हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाने लगी। महिला ने उन्हें बताया कि वह गर्भवती है और उसको प्रसव पीड़ा हो रही है।
विज्ञापन

महिला ने उन्हें यह भी बताया वह अकेली है। उसका पति भी उसको छोड़कर चला गया है। वह परिवार की अन्य महिलाओं के साथ उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। अस्पताल में महिला ने बेटे को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। फिलहाल महिला अस्पताल में ही भर्ती है।
विज्ञापन


महिला ने अपना नाम खुशमीन बताया। उसकी उम्र 30 साल है। वह अंबाला के बराड़ा की रहने वाली है। उसके पास पहले भी चार साल का एक बच्चा है। उसका पति चार महीने पहले गर्भावस्था के दौरान ही उसको छोड़कर कहीं चला गया था। वह छछरौली में किराए के मकान में रहती है। मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें