फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आर्मेनिया भेजने के नाम पर महिला से लाखों ठगे

Sun, 28 Jul 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। पति के पास आर्मेनिया भेजने के नाम पर दंपती ने अर्जुन माजरा निवासी रेखा से तीन लाख 25 हजार रुपये ठग लिए। आरोप पंजाब के फगवाड़ा निवासी जोगा सिंह व उसकी पत्नी पर लगा है। छछरौली थाना पुलिस ने दंपती पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अर्जुन माजरा निवासी रेखा ने बताया कि उसके पति जसविंद्र सिंह आर्मेनिया गए हैं और वहीं पर काम करते हैं। वह भी अपने पति के पास जाना चाहती थी। उसने पति से बात कर उसे भी अपने पास बुलाने को कहा। उसके पति ने उसके कहने पर पंजाब के फगवाड़ा निवासी जोगा सिंह से बात की। जोगा सिंह ने उसके पति को उसे आर्मेनिया भेजने का आश्वासन दिया। इसके लिए आरोपी ने साढ़े तीन लाख रुपये का खर्च बताया।
विज्ञापन

इस दौरान उसने आरोपी जोगा सिंह व उसकी पत्नी से बातचीत की। आरोपियों ने उसे दुबई के रास्ते आर्मेनिया भेजने की बात कही। मार्च माह में आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये, असली पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज मांगे। जिसके बाद आरोपी छछरौली आए। उसने अपने भाई संजय के सामने आरोपियों को दो लाख रुपये और दस्तावेज दे दिए।
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद आरोपी ने उसे कहा कि उनकी फाइल ऑनलाइन कर दी गई है। वीजा फीस व टिकट के लिए आरोपी ने उससे एक लाख 25 हजार रुपये और मांगे। उसने गूगल पे के माध्यम से आरोपी को यह रुपये भी भेज दिए। बाकी 25 हजार रुपये आरोपी ने एयरपोर्ट पर देने को कहें। आरोपी ने उसे कहा कि अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह में वे उसे आर्मेनिया भेज देंगे। लेकिन अप्रैल माह पूरी बीतने पर भी उसे आर्मेनिया नहीं भेजा गया। परेशान होकर इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें