छछरौली। किसान संगठनों के आह्वान पर सोमवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। मार्केट कमेटी छछरौली के सामने किसानों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चले इस प्रदर्शन में किसानों न समस्याओं को लेकर सरकार को चेतावनी दी।
किसान नेता मान सिंह मुजाफत कलां ने बताया कि जैसे ही किसान मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे, वहां पहले से ही थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार और बीडीपीओ पुलिस के साथ तैनात थे। प्रशासन ने कार्यालय को ताला नहीं लगाने दिया, जिसके चलते किसानों ने गेट पर ही धरना शुरू कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार नए नियम लागू कर किसानों को परेशान कर रही है।