फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली निगम दफ्तर से समक्ष की नारेबाजी

Wed, 15 Jan 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप ने बिजली निगम कार्यालय बिलासपुर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार व बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम के आश्वासन पर तीन घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त तकिया।
जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने कहा कि बिजली निगम के कर्मचारी गांव में जाकर बिना बताए लोगों के कनेक्शन काट रहे हैं। बिजली निगम के कर्मचारी बिना बताए गांव में घुस जाते हैं। जिसका कनेक्शन काटते हैं, उसे भी पता नहीं चलता। इससे किसानों व ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली निगम की लापरवाही के चलते जिले में 300 ऐसे ट्रांसफार्मर हैं, जिन पर स्विच ही नहीं लगा है। गांव समीप खेतों में डेरों में बिजली आपूर्ति को लेकर निगम भारी भरकम फीस की मांग करता हैं। यदि कोई भी बिजली कर्मचारी किसी भी गांव में बिजली मीटर व बिजली तार उतारने गया तो मजबूरन किसान यूनियन द्वारा उसे बंधक बनाएगी।
किसानों ने मांग है कि अप्रैल तक किसी भी किसान या उपभोक्ता का मीटर न उतारा जाए। बिल भरने के लिए किस्तों में बिल भरवाया जाएं। किसानों की समस्या सुनने के लिए नायब तहसीलदार व एक्सईएन पहुंचे, पर किसान एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर में बिलासपुर एसडीएम जसपाल सिंह गिल व डीएसपी किसानों के बीच पहुंचे व समस्या सुनीं।
विज्ञापन

एसडीएम ने विभाग के अधिकारियों के माध्यम से किसानों को उनकी समस्याओं को हल करने और किसानों को बिना सूचना दिए मीटर न उतारने का आश्वासन दिया। इस पर किसान यूनियन के सदस्य मान गए और धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीप राणा, मान सिंह, सुभाष शर्मा, यादविंद्र कांबोज, राजीव तेजली, सुभाष, जसबीर, बीर सिंह संधू, सुखदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें