फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जीत के पंच से दिया थप्पड़ का जवाब

Sat, 20 Jun 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मैच जीतने के बाद खुशी का इजहार करते नीरज गोयत। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिस थप्पड़ की चर्चा सोशल मीडिया और खेल जगत में हो रही थी, उसका जवाब भारतीय मुक्केबाज नीरज गोयत ने रिंग में शानदार नॉकआउट जीत के साथ दिया। हरियाणा के स्टार बॉक्सर नीरज गोयत ने रूस की धरती पर रूसी मुक्केबाज मार्क उरवानोव को हराकर भारत का तिरंगा लहरा दिया।
मॉस्को में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में नीरज ने 5-0 के अंतर से जीत दर्ज करते हुए अपनी ताकत और जज्बे का लोहा मनवाया। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू हुआ। करीब 16 मिनट तक चले पांच राउंड के इस रोमांचक मुकाबले में नीरज शुरुआत से ही हावी नजर आए। उन्होंने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए लगातार बढ़त बनाए रखी।
विज्ञापन

पांचवें राउंड में अपने दमदार पंचों से मार्क उरवानोव को नॉकआउट कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत के साथ ही नीरज ने विदेशी धरती पर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। इस मुकाबले की चर्चा केवल खेल तक सीमित नहीं थी। दरअसल, मुकाबले से पहले मॉस्को में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दोनों मुक्केबाजों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी।
इसी दौरान मार्क उरवानोव ने नीरज गोयत को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। घटना के बाद नीरज ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि वह इसका जवाब रिंग में देंगे। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि अब यह मुकाबला केवल खेल नहीं रहा, बल्कि उनके लिए सम्मान और जज्बे का सवाल बन गया है।
नीरज ने कहा था कि भारतीय खिलाड़ी से पंगा लेने का जवाब मार्क को रिंग में मिलेगा। शुक्रवार को हुए मुकाबले में नीरज ने अपने शब्दों को सच साबित कर दिखाया। उनकी शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया। खेल प्रेमियों ने इसे भारतीय मुक्केबाजी के लिए गर्व का क्षण बताया।
विज्ञापन

सोमवार को नीरज टीम के साथ भारत लौटेंगे
गोयत की इस ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हरियाणा की धरती से निकले खिलाड़ी विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन करने का माद्दा रखते हैं। इस जीत पर नीरज के की जीत पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी पंकज चुघ ने फोन पर बात कर नीरज को बधाई दी। मैनेजर शिवम ने बताया कि मुकाबले से पहले नीरज ने मार्क को चैलेंज दिया था। सोमवार को नीरज टीम के साथ भारत लौटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें