फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एसकेएस का जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन 22 को

Tue, 16 Jul 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारी लंबित मांगों के रोष में 22 जुलाई को लघु सचिवालय पर जिला स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। इससे पूर्व दोपहर दो बजे कन्हैया साहिब चौक समीप पार्क में जुटेंगे, जहां से रोष मार्च निकाल जगाधरी अनाज मंडी पहुंचेंगे। इसके बाद रोष प्रदर्शन कर लघु सचिवालय पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इसकी तैयारियों को लेकर जिला कार्यकारिणी टीम ने सिंचाई, पशुपालन, पंचायत, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य सरकारी विभागों के दफ्तरों की दीवारों पर मांगों के पोस्टर लगाए। साथ ही कर्मचारियों से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। जिला प्रधान महिपाल सौदे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज व कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार ने बताया कि प्रदर्शन में काफी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। इसे लेकर 16 जुलाई से राज्य कमेटी के जत्थे जिले के सरकारी विभागों में बैठ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें