रादौर। दशहरे के अवसर पर नगरपालिका की ओर से एसके रोड के डिवाइडर पर लगाए गए 90 डेकोरेटिव लाइट पोल का शुभारंभ किया गया। 1.20 करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए इन लाइट पोल का शुभारंभ भाजपा नेता नेपाल राणा ने बटन दबाकर किया। लाइटें जलने के बाद एसके रोड जगमगा उठा।
शुभारंभ के दौरान नेपाल राणा ने कहा कि एसके रोड के डिवाइडर पर डेकोरेटिव लाइट पोल लगने से शहर की सुंदरता बढ़ी है। रात के समय सड़क रोशनी से जगमगाएगी, जिससे शहर का आकर्षण भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य रादौर क्षेत्र का समुचित विकास करवाना है।
सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांट दी जा रही है, जिससे शहर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। नगर पालिका सचिव सुरेंद्र मलिक और चेयरमैन रजनीश मेहता शालू की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में धिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एमई संदीप शर्मा, पार्षद भगवत दयाल कटारिया, संदीप छोटाबांस, विनिश राणा, रविंद्र सैनी और पार्षद प्रतिनिधि सुदेश सैनी मौजूद रहे।