फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का धरना टला

Wed, 21 Oct 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कर्मचारियों के साथ बैठक करते अ​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की रादौर इकाई की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक एसडीओ रवि नायक के नेतृत्व में हुई। इसमें कर्मचारियों की मांगों को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई। इस पर धरना टाल किया गया।
बातचीत के दौरान कर्मचारियों की कुछ मांगों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि अन्य मांगों के निपटारे के लिए एसडीओ ने एक से दो सप्ताह का समय मांगा। इसके बाद कर्मचारियों ने संतोष जताया और प्रस्तावित धरने को लेकर सहमति बनी। मांगों पर सहमति बनने के बाद यूनियन ने प्रस्तावित प्रदर्शन व धरना स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

यूनियन ने आठ अक्तूबर को एसडीओ रवि नायक की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में 15 अक्तूबर को एक दिवसीय धरना देने का नोटिस दिया था। इसके बाद एसडीओ ने यूनियन प्रतिनिधियों को 19 अक्तूबर को सुबह 11 बजे बातचीत के लिए बुलाया था। बैठक में यूनियन के राज्य महासचिव अमरीक सिंह पहुंचे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।
विज्ञापन

अन्य मांगों पर निर्धारित समय में कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने धरना स्थगित करने की घोषणा की। इस दौरान जिला प्रधान अनिल मुंजाल, ब्रांच प्रधान सुरजीत सैनी, सचिव अश्वनी शर्मा, बलदेव सिंह, राजेंद्र सैनी, जगदीश मंसूरपुर, सुभाष सैनी, मायाराम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें