फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश से जम्मूतवी, कटरा जाने वाली छह ट्रेन निरस्त

Sat, 30 Aug 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जम्मू में बाढ़ के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे ने यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस और शालीमार एक्सप्रेस समेत छह रेलगाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द की हैं। गाड़ियां रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश से सड़क व रेल यातायात भी बाधित है। इसका सबसे ज्यादा असर जम्मू में देखने को मिला है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने जम्मूतवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, पठानकोट, होशियारपुर जाने वाली कई गाड़ियां का संचालन आंशिक व पूर्ण रूप से रोक दिया है। इसके लिए सभी स्टेशनों को सूचना दे दी गई है। वहीं आरक्षित व अनारक्षित टिकट प्रणाली में ट्रेनों की वास्तविक स्थिति अपडेट कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्टेशनों पर कंप्यूटराइज्ड व मैनुअल प्रणाली से घोषणा कर यात्रियों को इसके बारे में बताया जा रहा है। यमुनानगर जगाधरी से गुजरने वाली तीन गाड़ियां पूर्ण रूप से रद्द की गई हैं। बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14661 शालीमार एक्सप्रेस 30 व 31 अगस्त के लिए रद्द की गई है। गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी बाड़मेर एक्सप्रेस 30 अगस्त से एक सितंबर के लिए रद्द की है।
इसी तरह योग नगरी ऋषिकेश से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली गाड़ी संख्या 14609 हेमकुंड एक्सप्रेस भी 30 अगस्त के लिए रद्द की गई है। वहीं, गाड़ी संख्या 14610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस के लिए 31 अगस्त को रद्द रहेगी। कोलकाता से चलकर जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 13151 सियालदह एक्सप्रेस का संचालन 30 व 31 और गाड़ी संख्या 13152 एक्सप्रेस 30 अगस्त से एक सितंबर को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

वहीं हाड़वा से चलकर जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस का संचालन एक सितंबर तक रोका गया है। इसके अलावा अमृतसर से टाटानगर जाने वाली गाड़ी संख्या 18104 टाटानगर एक्सप्रेस का संचालन 30 अगस्त को निर्धारित समय से देरी से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें