फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिना अनुमति के काट दिए आम के छह पेड़

Sat, 01 Feb 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। कलेसर वन रेंज के अंतर्गत आने वाले फैजपुर गांव में किसी ने आम के छह पेड़ काट लिए। पेड़ कटवाने का आरोप वन विभाग के एक दरोगा पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जमीन मालिक ने डायल 112 को सूचित किया व कार्रवाई के लिए थाना में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, बताया जा रहा है कि वन दरोगा ने काटी गई लकड़ी की रिपोर्ट भी काट दी। डीएफओ ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
फैजपुर निवासी इसरत बेगम ने थाना प्रताप नगर को दी शिकायत में बताया कि उसकी फैजपुर मौजा कलेसर में लगभग एक कनाल 600 वर्गगज जमीन है। जिसमें आम के छह पेड़ लगे हुए थे। शुक्रवार को यह पेड़ एक व्यक्ति ने वन दरोगा की मिलीभगत से काट दिए गए। पेड़ काट कर उसे ट्रॉलियों में भर दिया गया। जब उन्होंने मौके पर जाकर विरोध जताया तो आरोपी आम की लकड़ी से भरी ट्रॉलियां मौके पर छोड़ फरार हो गए। पुलिस को शिकायत देकर महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर करेंगे कार्रवाई : डीएफओ : जिला वन अधिकारी वीरेंद्र सिंह गिल का कहना है कि आम के पेड़ कटने की उनको सूचना मिल गई है। आम के छह पेड़ काटने की अनुमति किसने दी। इसकी जांच की जाएगी। अगर कर्मचारी इसमें शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें