फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जीआरएनएस जमा नहीं करने पर छह शराब ठेके सील

Sat, 26 Sep 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शिकायत को दिखाते अभिनव कोहली। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शराब ठेकों से जुड़े घोटाले और फर्जी जीआरएनएस जमा किए जाने के मामले में आबकारी एवं कराधान विभाग ने कार्रवाई करते हुए छह शराब ठेकों को सील कर दिया। इनमें मेहन्द्र सिंह एंड संस के तीन और एचएस लिकर के तीन ठेके शामिल हैं।
पूर्व में की गई विभागीय कार्रवाई के बाद संबंधित पक्ष की ओर से 4.75 करोड़ रुपये जमा कराए गए। इसके बाद विभाग ने सील किए गए ठेकों को खोल दिया। लेकिन विभाग की और से 16.25 करोड़ का नोटिस आने के बाद उक्त शराब ठेकेदारों पर कार्रवाई की गई। डीटीईसी जितेंद्र राघव ने बताया कि मुख्यालय से आबकारी एवं कराधान विभाग को नोटिस मिला था।
विज्ञापन

जीआरएनएस जमा नहीं किए जाने को लेकर विभाग की ओर से कार्रवाई की गई। इसके तहत मेहन्द्र सिंह एंड संस के तीन और एचएस लिकर के तीन ठेकों को सील किया गया। पूर्व मर में 4.75 करोड़ रुपये जमा कराए जाने के बाद ठेकों को खोल दिया गया। लेकिन विभाग की और से दोबारा नोटिस आने के बाद जगाधरी बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, बुडिया चुंगी और खजूरी रोड क्षेत्र में स्थित ठेकों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने संबंधित रिकॉर्ड और बकाया राशि से जुड़े पहलुओं को भी संज्ञान में लिया। मामले को लेकर राजस्थान के अजमेर जिले के चिश्ती विला निवासी अभिनव कोहली ने उपायुक्त प्रीति को शिकायत दी थी। शिकायत में शराब ठेकों से जुड़े कथित घोटाले और जीआरएनएस जमा नहीं किए जाने समेत अन्य अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई की मांग की गई थी।
शिकायत के बाद मामला आबकारी एवं कराधान विभाग के संज्ञान में आया। इसके बाद मुख्यालय से विभाग को नोटिस मिलने पर संबंधित ठेकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभाग ने छह ठेकों को सील किया और 4.75 करोड़ रुपये जमा होने के बाद उन्हें खोल दिया।
विज्ञापन

कमेटी कर रही पूरे मामले की जांच

अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी जीआरएनएस से संबंधित रिकॉर्ड, ठेकों की राशि, विभागीय दस्तावेजों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कथित घोटाले और अन्य अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें