फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जंगल से काटे छह खैर के पेड़ बरामद, पांच तस्करों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। जंगल से तस्करों ने खैर के छह पेड़ चोरी कर लिए। बाद में वन विभाग की टीम ने यह खैर के पेड़ कांसली गांव निवासी बिलाल के घर से बरामद किए। पुलिस ने मामले में पांच खैर तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छछरौली पुलिस ने यह कार्रवाई वन रक्षक इंचार्ज छबील दास की शिकायत पर की है।
विज्ञापन

चिक्कन बीट के वन रक्षक छबील दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चार जून को चिक्कन जंगल में गश्त कर रहा था। इस दौरान उन्हें जंगल से छह खैर के पेड़ कटे मिले। जांच करने पर पता चला कि जंगल से जो खैर के पेड़ काटे गए हैं, वह गांव कांसली निवासी बिलाल, आबिद, जमशेद, राशिद व गांव चिक्कन निवासी असलम ने चोरी से काटे है। उन्हें पता चला कि काटे गए पेड़ बिलाल के घर पर छिपाए हुए हैं। सूचना मिलते ही उसने वन रक्षक राजिंद्र सह व पुलिस कर्मचारी राधे श्याम के साथ बिलाल के घर पर दबिश दी जहां उसे खैर के छीले हुए टुकड़े व आरी बरामद हुई। मौके से आरोपी बिलाल व उसके साथी फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें