गांव बकाना के निकट वीरवार को टाटा मैजिक और ट्रैक्टर-ट्राली की भिडंत हो गई।
इस सड़क हादसे में टाटा मैजिक में सवार दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बहादुरपुर निवासी सुखराज ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टाटा मैजिक से रादौर की तरफ जा रह थे। गांव बकाना के निकट सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार उसकी पत्नी अंगूरी देवी, शशी, सहारनपुर निवासी सोमिंद्र, रोहित, रिंकू और कैंप निवासी सुभाष घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।