फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफाल्टरों से छह करोड़ की रिकवरी

Sat, 19 Oct 2013 11:45 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं से रिकवरी करने का बिजली निगम का अभियान सफल होता दिख रहा है। पिछले एक महीने में बिजली निगम की रिकवरी टीमों की ओर से छह करोड़ रुपये की रिकवरी ऐसे उपभोक्ताओं की गई है, जिन्होंने वर्षों से बिजली बिल भरे ही नहीं थे और बिजली कनेक्शन लिए थे, जो बिजली निगम पर भारी पड़ रहे थे।
विज्ञापन



अभी 6450 से हुई रिकवरी
एसई शर्मा ने बताया कि करीब एक महीने में अब तक 6450 डिफाल्टर उपभोक्ताओं से रिकवरी की गई है। इसमें छह करोड़ की रिकवरी हुई है। अभी अभियान दो माह और चलेगा। जो डिफाल्टर उपभोक्ता होंगे इन दो महीनों में सभी को कवर किया जाएगा और उम्मीद यह भी है कि इन सभी से बकाया बिलों की रिकवरी शांतिपूर्वक हो जाएगी। निगम की अभियान टीमों की ओर से फिलहाल 400 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। इन पर बिजली निगम के 2.5 करोड़ रुपये बकाया रहते थे। अधिकारियों का कहना है कि अभियान टीमों की ओर से इन उपभोक्ताओं को कई बार सचेत किया गया था, लेकिन उनकी ओर से फिर भी बिल जमा करने की दिशा में कदम नहीं उठाया गया। मजबूरी में उनकी ओर से कनेक्शन काटे गए हैं, ताकि आगे ये उपभोक्ता बिजली निगम को चूना न लगा सकें।

डेढ़ सौ टीमें कर रही काम
उल्लेखनीय है कि बिजली निगम के इस अभियान में 150 विशेष टीमें काम कर रही हैं। हर ब्लाक में अलग टीमें बनाई गई हैं, जो रूटीन में छापामारी कर रही है। टीमों को निगम की ओर से पहले ही डिफाल्टर उपभोक्ताओं की लिस्ट दी गई है, ताकि अभियान टीम सीधा उसी जगह पर पहुंचे जो डिफाल्टर उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें