फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 16वीं नीलामी में तीन जोन के छह ठेके उठे

Sat, 19 Jul 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 49वें दिन भी बचे हुए सभी शराब ठेकों की नीलामी होते-होते रह गई। शुक्रवार को चार में से केवल एक जोन ही नीलाम होने से रह गया। यदि यह जोन नहीं बचता तो सभी 55 जोन के 110 ठेकों की नीलामी पूरी हो गई होती। 108 ठेकों की नीलामी करवाने के लिए आबकारी विभाग को कुल 16 बार नीलामी करवानी पड़ी। ठेकों की बोली होते ही न केवल आबकारी विभाग बल्कि पूरे जिला प्रशासन और खासकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार को जिन तीन जोन की नीलामी करवाई गई उनका रिजर्व प्राइस 18 करोड़ 95 लाख 40 हजार रुपये रखा गया था। नीलामी 19 करोड़ 76 लाख 24261 रुपये में हुई। इनकी नीलामी से आबकारी विभाग को 80 लाख 84 हजार 261 रुपये ज्यादा मिले। जोन बूड़िया नंबर वन व टू का रिजर्व प्राइस 05 करोड़ 57 लाख 70 हजार रुपये था। यह जोन 06 करोड़ 25 लाख 55555 रुपये में बिका।
विज्ञापन

जोन मंडेबरी रोड-मंडेबरी का रिजर्व प्राइस 04 करोड़ 23 लाख 54 हजार रुपये था। यह जोन 04 करोड़ 25 लाख 13151 रुपये में बिका। जोन पांसरा-सहारनपुर रोड नंबर दो का रिजर्व प्राइस 09 करोड़ 14 लाख 16 हजार रुपये था। यह जोन 09 करोड़ 25 लाख 55555 रुपये में बिका। अब केवल कांसापुर जोन की नीलामी होना बाकी है।
गैंगस्टरों ने कारोबारियों में फैलाई दहशत
काला राणा व बंबीहा गैंग ने इस बार शराब कारोबारियों में अपनी दहशत फैला दी थी। उन्होंने न केवल ठेकों पर सरेआम गोलियां चलवाई बल्कि ठेकेदारों को फोन कर रंगदारी भी मांगी। इस पर ठेकेदारों ने शराब का काम करने से साफ इन्कार कर दिया। उन्होंने अपनी व परिवार की सुरक्षा का हवाला देते हुए नीलामी में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया। मामला इतना बढ़ गया कि आबकारी विभाग के कलेक्टर, पुलिस विभाग के आईजी, एसपी तक ने ठेकेदारों से बात कर उन्हें सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। परंतु ठेकेदार अपनी जान से कोई समझौता करने को तैयार नहीं थी। मामला इतना बढ़ गया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद ठेकेदारों को अपने कार्यालय में बुलाकर उन्हें काम करने लिए को कहा।
विज्ञापन

आज सभी ठेकों की नीलामी होने की उम्मीद थी। चार में से तीन जोन बिके। अब केवल एक जोन की नीलामी बाकी है। अब तक 54 जोन के 108 ठेके नीलाम हो चुके हैं। शेष बचे ठेकों की नीलामी भी जल्द पूरी हो जाएगी। -आलोक पासी, डीईटीसी जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें