फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में आईं छह शिकायतें, समाधान एक का भी नहीं

Fri, 13 Mar 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला सचिवालय में लगे समाधान ​शिविर में अ​धिकारी को अपनी ​शिकायतें बताते लोग। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला सचिवालय में वीरवार सुबह 10 बजे शुरू हुए समाधान शिविर में नाली, प्रॉपर्टी आईडी व बस सेवा मुद्दे गूंजे। वहीं शिविर में सीटीएम पीयूष गुप्ता के समक्ष छह शिकायतें पहुंची, इनमें मौके पर एक का भी समाधान नहीं हुआ, बल्कि उन्हें हल करवाने के लिए संबंधित विभाग को मार्क कर दी गई। जानकारी के अनुसार समाधान शिविर में लोग समस्या के समाधान होने की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां आकर भी उनकी समस्या हल होने की बजाय आगे भेज दी जाती है।
विज्ञापन

वहीं, सीटीएम ने कहा कि यदि किसी समस्या का समाधान तुरंत संभव नहीं है और वह दस्तावेजों या जांच पर आधारित है, तो संबंधित विभाग समयबद्ध तरीके से उसकी जांच पूरी कर जल्द निपटान सुनिश्चित करें। नगराधीश ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अब समाधान शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
शिविर के दौरान कुल छह शिकायतें अधिकारियों के सामने रखी गईं। आदर्श नगर निवासी शीतल ने नाली की सफाई नहीं होने की समस्या उठाई, जबकि भागीरथ कॉलोनी की सोनम ने अपनी प्रॉपर्टी आईडी में सुधार करवाने की मांग रखी। नोहनी निवासी ऊषा रानी ने घर पर कब्जा और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। कलेसर के विनीत कुमार ने गलियों और नालियों की स्थिति की जांच करवाने की मांग की। वहीं बूडिया निवासी राज कुमार ने यमुनानगर से हरनौल, टोपरा और बराड़ा तक सरकारी बस सेवा शुरू करवाने की मांग रखी। यमुनानगर निवासी मनीष गर्ग ने टेलीफोन के खंभे हटवाने की समस्या अधिकारियों के सामने रखी, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन


अधिकारियों व कर्मचारियों को कराया गया योग अभ्यास
समाधान शिविर के दौरान आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार सैनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को करीब 10 मिनट तक योग का अभ्यास भी करवाया। सीटीएम पीयूष गुप्ता ने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर अधिकारी और कर्मचारी स्वस्थ रह सकते हैं और अपने कार्य को अधिक कुशलता से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें